Contact for Advertisement 9650503773



मध्य प्रदेश: अनियंत्रित टमटम तालाब में गिरी, समिति व पुलिस ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 14/05/2026 03:20:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 14/05/2026 03:20:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दयागत खान इंदरगढ़ की टमटम सेवढ़ा रोड स्थित भगुआपूरा में तालाब में चली गई थी, लेकिन समिति के सदस्यों एवं अन्य लोगों के सहयोग से टमटम को बाहर निकाला गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दयागत खान इंदरगढ़ की टमटम सेवढ़ा रोड स्थित भगुआपूरा में तालाब में चली गई थी, लेकिन समिति के सदस्यों एवं अन्य लोगों के सहयोग से टमटम को बाहर निकाला गया। सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति गौ सेवा के साथ-साथ आसपास की सामाजिक समस्याओं का समाधान करने का निरंतर प्रयास करती रहती है। वर्तमान में  ग्राम पंचायत भगुवा-रामपुरा में बालिका छात्रावास के सामने सेवड़ा से इंदरगढ़ की ओर जा रही टमटम अनियंत्रित होकर तालाब में गिर पड़ी जिसकी सूचना समिति के सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुई बिना देरी किए समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे तत्पश्चात टमटम में बैठीं लगभग आठ दस सवारियों को बाहर निकाला जिसमें कुछ वयस्क और कुछ बच्चे शामिल थे। इसके बाद टमटम को एक ट्रैक्टर और समिति के सदस्यों के सहयोग से बाहर निकाला गया, जिसमें थाना प्रभारी शाकिर अली खान और दीवान रवि के नेतृत्व में पुलिस बल का सहयोग रहा एवं समिति के सदस्यों में सौरभ सोलंकी, अनिकेत, मयंक, शिवराज सिंह, प्रिंस, भज्जू एवं अन्य ग्रामीण सदस्यों का सहयोग रहा। समिति के सदस्यों की ग्राम पंचायत प्रतिनिधि से आग्रह है कि रोड किनारे स्थित तालाबों में कोई वाहन या लावारिस पशु ना जाए उसके लिए व्यवस्थित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था कराई जाए ताकि इस प्रकार की घटनाएं सामने ना आएं।