-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: करण्डा पुलिस ने चोरी की बुलेट बाइक सहित युवक को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में बड़सरा चौकी इंचार्ज अरूण कुमार पाण्डेय ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को चौकी प्रभारी बड़सरा उप निरीक्षक अरुण पाण्डेय मय हमराह मैनपुर चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 64/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आया अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मैनपुर ताल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मैनपुर ताल मार्ग पर स्थित पहली पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंचम कुमार पुत्र अशोक कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बयेपुर थाना करण्डा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक अरुण पाण्डेय, चौकी प्रभारी बड़सरा, उप निरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल वैभव यादव,रि0 कांस्टेबल अंकुर यादव कांस्टेबल विवेक, रि0 कांस्टेबल योगेन्द्र वर्मा शामिल रहे।
उत्तरखंड: बस डिपो बनाने की करी गई मांग, जनता ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: उखाड़ी जा रहीं 56 लाख की डिजाइनर लाइटें, विभागीय समन्वय पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियंता यमुना कार्यालय भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाएं जनता को समर्पित
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियंता यमुना कार्यालय भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाएं जनता को समर्पित
उत्तर प्रदेश: जीजा ने साली की गोली मारकर करी हत्या , फिर खुद भी की आत्महत्या
