-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: BSP के सुआलाल नेताजी बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ एवं जुझारू नेता आदरणीय सुआलाल नेताजी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ एवं जुझारू नेता आदरणीय सुआलाल नेताजी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सुआलाल नेताजी लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सामाजिक न्याय, बहुजन हित और संगठनात्मक मजबूती को लेकर उनकी पहचान एक संघर्षशील नेता के रूप में रही है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुआलाल नेताजी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी जिले में और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उनके जिला अध्यक्ष बनने से युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी हमेशा गरीब, शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और अब संगठन को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि सुआलाल नेताजी का सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण। उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया। विश्वास निश्चित रूप से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा। जिलेभर से लगातार उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं सामाजिक संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी।
उत्तरखंड: बस डिपो बनाने की करी गई मांग, जनता ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: उखाड़ी जा रहीं 56 लाख की डिजाइनर लाइटें, विभागीय समन्वय पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियंता यमुना कार्यालय भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाएं जनता को समर्पित
उत्तर प्रदेश: मुख्य अभियंता यमुना कार्यालय भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाएं जनता को समर्पित
उत्तर प्रदेश: जीजा ने साली की गोली मारकर करी हत्या , फिर खुद भी की आत्महत्या
