-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने की शिरकत
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव श्री तरुण हथेल जी के नेतृत्व में किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव श्री तरुण हथेल जी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधायक महोदया श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव श्री तरुण हथेल जी ने अपने उद्बोधन में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, संघर्ष, तपस्या और महान व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान, साहित्य और मानवता के महान प्रतीक हैं। उनकी रचना रामायण ने संपूर्ण मानव समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि मनुष्य अपने विचारों, कर्मों और दृढ़ संकल्प से अपने जीवन में महान परिवर्तन ला सकता है। उनके आदर्श आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता को बढ़ावा देना चाहिए। ल जी ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने महर्षि वाल्मीकि जी को किया नमन कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, सांसद प्रतिनिधि राजनांदगांव तरुण हथेल जी, समाज के वरिष्ठजनों, मेधावी विद्यार्थियों, युवाओं एवं उपस्थित समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह आयोजन केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, सम्मान, सामाजिक एकता और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का संदेश भी दे गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, विचारों और उनके महान योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।
तरुण हथेल ने अपने उद्बोधन में महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन एवं विचारों पर डाला प्रकाश।
तरुण हथे
मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं उनके महान योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी अमर रचना रामायण भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण आधार है। महर्षि वाल्मीकि जी के विचार हमें सत्य, सदाचार, मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं बच्चों का सम्मान रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा से ही संभव है। आज के बच्चे ही कल के अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इसलिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में एकता एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी
वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद
उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप
