-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में लोकबंधु राज नारायण की जयंती मनाई गई, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने किया नमन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता, लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं जनसंघर्षों के प्रतीक लोकबंधु राज नारायण जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता, लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं जनसंघर्षों के प्रतीक लोकबंधु राज नारायण जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोकबंधु राज नारायण जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के हक और सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा। वे अन्याय, शोषण, असमानता और सत्ता के अहंकार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। वे निर्भीक, संघर्षशील, स्पष्टवादी एवं जनहित के प्रति समर्पित राजनेता थे। गोपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाना है। उनके बताए समाजवादी रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों और समानता पर आधारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि राज नारायण जी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए किसी भी सत्ता से टकराने का साहस रखते थे। उन्होंने अंग्रेजी हटाओ आंदोलन, सामाजिक न्याय, समानता और जन अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की। उनका राजनीतिक जीवन सत्ता और पद प्राप्त करने का नहीं, बल्कि जनता की आवाज बुलंद करने और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का उदाहरण है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए उनका संघर्ष ऐतिहासिक रहा। उनके विचार, सिद्धांत और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्षगण रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू सिंह यादव , निजामुद्दीन खान , रविंद्र प्रताप यादव,तहसीन अहमद, दिनेश यादव, रामदरश ,राजेश यादव, जयराम भारती, सूरज राम बागी, परशुराम बिंद, उत्तम निषाद, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, गोपाल यादव, संदीप , विवेक , ओमप्रकाश , रामाधार यादव, रामप्रकाश यादव,, सिकंदर खान, रामाशीष, हरबंश , रामनारायण , अशोक, फेकू यादव, तिलक प्रधान, संतोष एवं सुग्गू सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी
वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद
उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप
