Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चोचकपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 10:28:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 10:28:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चोचकपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्तरूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चोचकपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्तरूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान  मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होने बताया कि प्रकाश एवं बैरिकेडिंग मेला परिसर में प्रकाश (लाइटिंग) और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिसे आज शाम तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन मेले में अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

मेले में मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई जाएगी, जिससे बच्चों और आम जनमानस की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके। मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: पांचाल घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी ​​​​​​​

झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी

वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

गुजरात: नई दिल्ली में सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता पर विचार गोष्ठी आयोजित, नागरिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप


Featured News