-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दुर्घटनाग्रस्त कार में अचानक लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ वाहन, सीएनजी टैंक बचने से टला बड़ा हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सैदपुर शरीफपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर बाईपास की सर्विस लेन पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार रविवार रात अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सैदपुर शरीफपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर बाईपास की सर्विस लेन पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार रविवार रात अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी विकराल थीं कि कार के शीशे और अंदर की सीटें तक पिघलकर नष्ट हो गई। आग बुझने के बाद वाहन का केवल बाहरी ढांचा और पहियों के रिम ही शेष बचे। गनीमत रही कि कार में लगा सीएनजी टैंक आग की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि रविवार भोर करीब 11 बजे इसी स्थान पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में चंदवक क्षेत्र के माहपुर निवासी सूरज गुप्ता (20) पुत्र भरत गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी सैदपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार आजमगढ़ के लालगंज में चल रहा है। कोतवाल अमित मिश्रा के अनुसार, सूरज अपने तीन दोस्तों छोड़ दिया गया था।रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे राहगीरों ने उसी कार को आग की लपटों से घिरा देखा। आग और कार में सीएनजी टैंक होने की जानकारी से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इंजन के बजाय कार के अंदर सीटों की तरफ से उठती दिखाई दी थीं। ऐसे में दुर्घटना के कारण आग लगी या किसी ने जानबूझकर कार में आग लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
के साथ घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। लौटते समय वाराणसी की तरफ से सर्विस लेन के रास्ते हाईवे पर चढ़ रही कार की गलत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि कार का अगला दाहिना हिस्सा टूट गया था। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे
झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी
वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद
उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप
