Contact for Advertisement 9650503773


Delhi News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बदली रफ्तार, अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर 

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल दिल्ली   Published by: , शुभि शिखा नयाल दिल्ली   Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 01:41:52 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल दिल्ली
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 01:41:52 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान होने जा रही है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान होने जा रही है। 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है, जो दोनों शहरों को आसान और सुरक्षित सड़क से जोड़ता है। यह 12/6 लेन का बहुत ही नया और आधुनिक हाईवे हैं, जो को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। इसके जरिए बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे प्रमुख शहरों को भी सीधा लाभ मिलता हैं। इस परियोजना में एनएच-709B, एनएच-307 और एनएच-344G जैसे कई महत्वपूर्ण हाईवे के हिस्सों को जोड़ा गया है।

यात्रा के समय में बड़ा बदलाव

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब केवल 2.5 घंटे में पूरी हो सकेगी, जबकि पहले इसमें 5 से 6 घंटे लगते थे। साथ ही दूरी भी लगभग 280 किलोमीटर से घटकर 210 किलोमीटर रह गई है।

दो बड़े कनेक्टिंग रूट भी शामिल

इस प्रोजेक्ट के तहत दो प्रमुख कनेक्टिंग रूट भी बनाए गए हैं-
50.7 किमी लंबा सहारनपुर-रुड़की-हरिद्वार एक्सप्रेसवे
121 किमी लंबा अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे

चारधाम यात्रा को भी मिलेगा फायदा

यह एक्सप्रेसवे हरिद्वार के जरिए चारधाम हाईवे से भी जुड़ता है, जिससे तीर्थ यात्रियों को बड़ी राहत मिलती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा विकसित यह एक्सप्रेसवे जनवरी 2024 से इस्तेमाल करना शुरू हो गया था और इसे देश के आधुनिक सड़क नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है।