Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Robbery News: लूट की कोशिश हुई नाकाम, कारोबारी की बहादुरी देख बदमाशो ने घुटने टेके 

- Photo by : social media

शुभी/दिल्ली   Published by: , शुभी/दिल्ली   Edited By: Kunal, Date: 11/04/2026 05:38:49 pm Share:
  • शुभी/दिल्ली
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/04/2026 05:38:49 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: घटना दिल्ली के मधु विहार के आईपी एक्सटेंशन स्थित जोशी कॉलोनी में कल रात हुई थी, जहाँ गाड़ी से उतरकर घर की ओर पैदल जा रहे एक कारोबारी परिवार के साथ लूट की घटना हुई थी। लेकिन कारोबारी की हिम्मत के आगे बदमाशों ने घुटने टेक दिए।

विस्तार

दिल्ली: घटना दिल्ली के मधु विहार के आईपी एक्सटेंशन स्थित जोशी कॉलोनी में कल रात हुई थी, जहाँ गाड़ी से उतरकर घर की ओर पैदल जा रहे एक कारोबारी परिवार के साथ लूट की घटना हुई थी। लेकिन कारोबारी की हिम्मत के आगे बदमाशों ने घुटने टेक दिए। बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए मौके पर हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि कारोबारी की बहादुरी के चलते आरोपी अपना हथियार और लूटा गया कैश वाला बैग मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार नोएडा सेक्टर-62 में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स का थोक व्यापार करता है। 9 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पीड़ित अपने दादा और एक कर्मचारी के साथ गाड़ी से उतरकर घर की ओर जा रहा था। उसी समय रॉयल बैंक्वेट हॉल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बैग छीन लिया। लूटी गई बैग में एक लाख रुपये थे। शोर मचने पर परिवार के एक सदस्य ने अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया और उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

घबराते हुए बदमाशों ने खुद को फंसता देख हवा में गोलियां चलाईं। घटना के दौरान लूटा हुआ कैश वाला बैग और इस्तेमाल किया गया हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है, जो सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे।