Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अवैध पिस्टल सहित युवक हुआ गिरफ्तार, हथियार सप्लाई में नाबालिग निरुद्ध

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sagar Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 11/04/2026 06:17:04 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Sagar Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/04/2026 06:17:04 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियारो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही बाबत् विशेष अभियान व वांछित अपराधियो की तलाश व गिरफ्तारी हेतु मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी. एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा हिमांशु जांगिड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर के सुपरवीजन, शिवम जोशी

विस्तार

राजस्थान: पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियारो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही बाबत् विशेष अभियान व वांछित अपराधियो की तलाश व गिरफ्तारी हेतु मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी. एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा हिमांशु जांगिड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर के सुपरवीजन, शिवम जोशी, आरपीएस, पुलिस उप-अधीक्षक, वृत उत्तर नगर अजमेर के निर्देशन व अरविन्द सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना कृष्णगंज के नेतृत्व मे थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही इसी क्रम में दिनांक 09.04.2026 को थाना स्तर पर गठित विशेष टीम द्वारा उच्च अधिकारियो के निर्देशो की पालना व मुखबिर खास की ईतला पर शोएब कुरेशी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिलने पर गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये शोएब कुरेशी पुत्र श्री बाबू कुरेशी उम्र 22 साल जाति कसाई मुस्लमान निवासी चॉदी का कुआ, लाखन कोटडी अजमेर हाल ग्राम सोमलपुर थाना रामगंज अजमेर को डिटेन कर चैक किया गया तो आरोपी द्वारा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी की डिग्गी में एक देशी पिस्टल मिली जिसको स्वयं के पास आग्नेय शस्त्र रखने के सम्बन्ध में वैध लाईसेन्स चाहा जिसके पास लाईसेन्स नही होना पाया गया जिस पर शोएब कुरेशी को गिरफ्‌तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें दौराने अनुसंधान आरोपी को हथियार उपलबध करवाने वाले एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

मुलजिम का विवरण:- 1-शोएब कुरेशी पुत्र बाबू कुरेशी उम्र 22 साल जाति कसाई मुस्लमान निवासी चोंदी का कुआ, लाखन कोटडी अजमेर हाल ग्राम सोमलपुर थाना रामगंज अजमेर। 2-आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने वाले विधि से संघर्षरत किशोर को किया निरूद्ध गिरफतारी मे सम्मलित टीम का विवरण  संजीव चारण, एएसआई थाना कृष्णगंज अजमेर किशन सिंह, एएसआई थाना कृष्णगंज अजमेर। 03-सुनिता आचार्य, एएसआई थाना कृष्णगंज अजमेर।  करतार सिंह कानि0 1028 थाना कृष्णगंज अजमेर (विशेष योगदान) 05-सुखदान कानि0 2215 थाना कृष्णगंज अजमेर। मोहन शेषमा कानि० 825 थाना कृष्णगंज अजमेर विशेष योगदान एन. सुनिल कानि0 995 थाना कृष्णगंज अजमेर विकास कानि0 1517 थाना कृष्णगंज अजमेर। 09-महेन्द्र कुमावत कानि  2071 थाना कृष्णगंज अजमेर।  नवदीप कानि  1604 थाना कृष्णगंज अजमेर 11 मुकेश बाना कानि  3160 थाना कृष्णगंज अजमेर। 12-अनिल कानि0 993 थाना कृष्णगंज अजमेर।