Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Kunal Tewatia, दिल्ली  Edited By: Kunal, Date: 11/04/2026 11:48:52 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Kunal Tewatia,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/04/2026 11:48:52 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज खबर  सामने आ रही है,जहां पिता ने अपनी ही एकलौती बेटी के साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया। पहले तो पीड़िता अपनी नासमझी के कारण कुछ समझ नहीं पाई लेकिन जब वह  बड़ी हुई तो उसे अपने पिता

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज खबर  सामने आ रही है,जहां पिता ने अपनी ही एकलौती बेटी के साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया। पहले तो पीड़िता अपनी नासमझी के कारण कुछ समझ नहीं पाई लेकिन जब वह  बड़ी हुई तो उसे अपने पिता की इन घिनौनी हरकतों से नफरत होने लगी। हिम्मत जुटा कर किसी तरह उसने इस बात का ज़िक्र अपनी माँ से किया लेकिन उसकी माँ ने उसका साथ देने के बजाए उसी को चुप करा दिया। पीड़िता ने आपने आप को इन्साफ दिलाने के लिए कानून का सहारा लिया। पीड़िता ने खुद ही पुख्ता साबुत जुटाकर पुलिस को सौप दिए। जानिए एक पीड़िता ने खुद को कैसे इन्साफ दिलाया। 

जानिए पूरा मामला 

दरअसल ये मामला दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाली रंजना(परिवर्तित नाम) का है। पीड़िता आपने माता-पिता की एकलौती संतान थी। उसका पिता पेशे से ठेकेदार था। जनवरी 2015 को जब पीड़िता मात्र 11 साल की थी और उसकी माँ गांव में थी तब उसके पिता ने पहली बार अपनी ही एकलौती बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। छोटी उम्र की नासमझी और डर के कारण उसने आपने पिता की घिनौनी हरकत का ज़िक्र किसी से नहीं करा। पीड़िता चुप-चाप सब सेहती रही। 

आत्महत्या की कोशिश 

जब पीड़िता बड़ी हुई तो उसे आपने पिता की इन घिनौनी हरकतों से नफरत होने लगी।  पीड़िता ने तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की पर असफल रही। 16 साल की उम्र में हिम्मत जुटा कर सारी बाते माँ को बताई।  लेकिन माँ  ने उसका साथ देने के बजाए उसी को धमकाकर चुप करा दिया। डिप्रेशन के चलते पीड़िता अपना इलाज करवाने एम्स गई तो उसने वहां के कौन्सेल्लिंग डॉक्टर को सारी आपबीती बताई। कॉउंसलर ने यह बात उसकी माँ को बताई तो उसकी माँ ने गुस्से में आकर उसे घंटो तक कमरे में बंद रखा और धमकाकर चुप करा दिया। पीड़िता की माँ ने उसे डॉक्टर से झूट बोलने मजबूर किया की उसने मानसिक भरम के कारन आपने पिता पर आरोप लगाया था। 

पीड़िता ने उठाया बड़ा कदम 


परिजनों की धमकियों और दोस्तों के फ़साने के डर को काबू करके और हिम्मत जुटाकर आपने आपको कानून के सहारे से इन्साफ दिलाने की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिए पीड़िता ने आपने पिता के खिलाफ साबुत इकठ्ठा करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आपने कमरे में चोरी- छुपे कैमरा ऑन रखना शुरू कर दिया।  एक साल बाद पीड़िता की योजना सफल रही और उसने आपने पिता के खिलाफ ठोस साबुत इकट्ठा कर लिए।  

आरोपी का पर्दाफाश 

साबुत इकट्ठा होते ही पीड़िता आप दोस्त के घर चली गई।  जिसे उसने अपनी सारी आपबीती बताई और पुलिस को फ़ोन करके पूरा मामला बताया। मामले का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को ठोस सबूतों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हलाकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है की पीड़िता की माँ सिर्फ एक मूकदर्शक थी या उसके पिता साथ मिली हुई थी।