-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बेतवा पुल के नीचे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बेतवा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पुल से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेतवा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पुल से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। शव मिलने की यह घटना बेतवा पुल के नीचे कोठी नंबर एक के पास की है। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने एक वृद्ध का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचनामिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह पुल से नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी बेतवा नदी के पुल के पास चूरामणि डेरा में रहने वाले वृद्ध शिवनारायण का शव मिला था। बताया गया था कि वह पिछले दस महीनों से अपनी बेटी के घर रह रहा था। उसे बेसुध हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
