Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 11/04/2026 11:25:18 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/04/2026 11:25:18 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाने और उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, नागौर में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाने और उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, नागौर में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) विक्रम सांखला रहे। मुख्य अतिथि सांखला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी से सावधान रहने तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की कानूनी समझ को बढ़ावा देने के लिए ‘जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब’ की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं गुप्त फीडबैक के लिए विद्यालय में सुझाव एवं शिकायत पेटी स्थापित करने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर काउंसलर दिनेश प्रजापत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। शिक्षिका दीपिका तिवारी के निर्देशन में कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने ‘स्कूल स्ट्रेस’ विषय पर तथा कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने ‘साइबर सेफ्टी’ विषय पर प्रभावशाली लघु नाटक प्रस्तुत कर महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य एमआर गुर्जर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शंकर बिहारी बागोरिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. पल्लवी गोयल,महेश चंद मीणा तथा सोहन भारती का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।