-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यमुना में नाव हादसा, 10 शव हुए बरामद, राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10.04.2026 समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10.04.2026 समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं । एक्जेट नम्बर लोगो से बातचीत करके कंफर्म किया जा रहा है । अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है । फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर , नाविक बचाव कार्य में लगे है । एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है । स्थानीय पुलिस मौके पर है । मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है ।
