Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: सिंधी पंचायत द्वारा आज 10 अप्रैल सिंधी भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: PUSHPENDRA , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 11/04/2026 04:20:33 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: PUSHPENDRA ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/04/2026 04:20:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में शाम 7:00 बजे  भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण व आरती करके आयोजन की शुरुआत की गएक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि उसके पश्चात अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष महेश दरयानी ने उ

विस्तार

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में शाम 7:00 बजे  भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण व आरती करके आयोजन की शुरुआत की गएक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि उसके पश्चात अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष महेश दरयानी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी सम्मानित अतिथियों को सिंधी भाषा दिवस की बधाई दी साथ ही मुख्य वक्ता भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी व नागपुर से पधारे प्रसिद्ध शिक्षाविद साहित्यकार डॉ विनोद आसुदानी ने आज के आयोजन को ऐतिहासिक बताते सिंधी भाषा के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी ज्ञात रहे कि 10 अप्रैल आज ही के दिन सिंधी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिया गया था तथा संसद  में चर्चा के दौरान उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी उद्बबोधन में कहा था कि हिंदी मेरी मां तो सिंधी मेरी मौसी है इस दिन को बहुत भव्य रूप में आज मनाया गया इस उपलक्ष में भव्य आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा किया गया मुंबई की प्रसिद्ध सिंधी कलाकार  गायिका पिंकी मायदासानी ने सर्वप्रथम सिंधी गीत सिंधी अंबाणी बोली जो कि आज के आयोजन का शीर्षक भी था पर समाज जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया इसके

 पश्चात दम दम मस्त कलंदर में भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ सभी समाजजन झूम उठे अंत में देर रात तक चल रहे इस आयोजन में भगवान झूलेलाल का पल्लव किया गया तथा पूरे प्रदेश व देश की सुख समृद्धि व शांति की कामना की गई भगवान झूलेलाल सभी पर अपनी कृपा व रहमत बरसाते रहे ऐसी मनोकामना की गई
आयोजन में निम्नलिखित सिंधी साहित्यकारों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से 
बाबा मुरलीधर उदासी  विनीता भावनानी  विनोद आसुदानी  मुरलीधर माखीजा 
राजकुमार मसंद , प्रेम तनवानी के परिवारजन श्रीमती जया जादवानी  जया ठाकुर 
कैलाश शादाब  शिव ग्वालानी शत्रुघन जयसवानी का सम्मान किया गया 
 ही समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी संस्थाओं का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से  बढ़ते कदम सिंधु एकता संघ  सिंधु शक्ति  क पहल और 
सेवा पथ सारथी संस्था  दिव्य ज्योति सुदर्शन संस्था जैसी प्रमुख संस्थाओं व उनके पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। 

 
गईउपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी  आयोजन को सफल बनाने में महेश दरयानी लद्धाराम नैनवानी महेश रोहरा कैलाश बालानी प्रहलाद शादीजा बलराम आहूजा तनेश आहूजा विकास रूपरेला मनीष पंजवानी अनिल लाहोरी महिला विंग से दीक्षा रामानी कनक खेमानी चंचल बजाज जूही दरयानी तनीषा निजानी जया नेभानी सागर खटवानी अमर चंदनानी विनोद संतवानी रतन वर्ल्यानी रवि चरयानी अजीत मोटवानी  मनीष आहूजा राजू चंदनानी मुरलीधर शादीजा की सक्रिय भूमिका रही  संपूर्ण आयोजन का संचालन तनेश आहूजा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने किया
साथ ही साथ एक खुशखबरी सिंधी समाज हेतु आज रही की भारत के उपराष्ट्रपति के राधाकृष्णन द्वारा भारतीय संविधान के सिंधी भाषा के देवनागरी लिपि संस्करण का आज विमोचन उपराष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में किया गया जिसके लिए छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा केंद्र सरकार तथा उपराष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री तथा इंदौर सांसद शंकर लालवानी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।