Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर से सजाई दिवाली, आस्था फाउंडेशन की पहल बनी प्रेरणा

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Kahar Sureshbhai , गुजरात  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/11/2026 05:11:20 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Kahar Sureshbhai ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/11/2026 05:11:20 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: वडोदरा दिवाली से पहले वडोदरा में इंसानियत और प्रतिभा की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है।

विस्तार

गुजरात: वडोदरा दिवाली से पहले वडोदरा में इंसानियत और प्रतिभा की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है। शहर की संस्था आस्था फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चे पूरे उत्साह के साथ दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं और अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्था की इस पहल के तहत बच्चे मिट्टी के दीयों को रंगों से सजा रहे हैं, मोमबत्तियां बना रहे हैं और घरों की सजावट के लिए आकर्षक वंदनवार, पेपर क्राफ्ट और पूजा की थालियां तैयार कर रहे हैं।

आस्था फाउंडेशन का उद्देश्य इन बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। संस्था के संचालकों और शिक्षकों का कहना है कि इन बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की। संस्था की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इन बच्चों के हाथों से तैयार किए गए उत्पाद खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाएं। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उनकी दिवाली भी खुशियों से रोशन होगी।


Featured News