Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम ने तुलसीपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 06/11/2026 11:01:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 06/11/2026 11:01:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने गुरुवार को प्राथमिक पाठशाला मुजेहनी, मजरा बालापुर बूथ संख्या 396, 397 एवं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने गुरुवार को प्राथमिक पाठशाला मुजेहनी, मजरा बालापुर बूथ संख्या 396, 397 एवं 398 का निरीक्षण कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे मतदाताओं, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनके फॉर्म-06 भरवाए जाने की कार्यवाही की समीक्षा की।
बीएलओ को दिए सख्त निर्देश डीईओ महोदय जी ने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिए कि  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची एवं पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे सभी पात्र मतदाताओं को चिह्नित करें, जिनके नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। पात्रता का सत्यापन करते हुए फॉर्म-06 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष जोर जैन जी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर देते हुए सभी पात्र व्यक्तियों के फॉर्म-06 भरवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने ईपी रेशियो (निर्वाचक-जनसंख्या अनुपात) में सुधार लाने के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।