-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो मासूमों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इस घटना के उपरांत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर सहायता प्रदान करने का आग्रह किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 05 नवंबर 2026 को दोनों दिवंगत ब
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इस घटना के उपरांत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर सहायता प्रदान करने का आग्रह किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 05 नवंबर 2026 को दोनों दिवंगत बच्चों के पिता कैंप कार्यालय, भदासना पहुंचे, जहाँ उपजिलाधिकारी मुरादाबाद द्वारा जिलाधिकारी महोदय की ओर से उपलब्ध कराए गए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दोनों पिताओं को प्रदान किए गए। साथ ही, दोनों पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन के माध्यम से आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक परिवार को एक आवासीय पट्टा, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड तथा एक-एक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। इस दुःखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत मासूम बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।
उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस
उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता
मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
