-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खाद वितरण की जांच को निकले उप कृषि निदेशक, सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बनकटी और साऊंघाट विकासखंड की सघन सहकारी स
विस्तार
उत्तर प्रदेश: किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बनकटी और साऊंघाट विकासखंड की सघन सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद की उपलब्धता, बिक्री व्यवस्था और वितरण से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। समितियों के सचिवों से रोस्टर के अनुसार संचालन और पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। पीओएस मशीन से हो रहा खाद का वितरण निरीक्षण के दौरान सजनाखोर क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड, बस्ती में सचिव राम सरन चौधरी पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक का वितरण करते मिले। सचिव ने बताया कि बुधवार को समिति से 1.800 मीट्रिक टन यूरिया और 1.2 मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री की गई। यह समिति निर्धारित रोस्टर के अनुसार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलती है। बोकनार सोभनपार समिति में यूरिया-डीएपी की बिक्री बनकटी विकासखंड की सघन सहकारी समिति बोकनार सोभनपार के निरीक्षण के दौरान सचिव बिंदेश्वरी पांडेय उपस्थित मिले। यह समिति प्रतिदिन संचालित होती है। निरीक्षण के समय सचिव किसानों को यूरिया और डीएपी का वितरण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को समिति से 5.490 मीट्रिक टन यूरिया और 7.2 मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री हुई। चित्राखोर गंगौरी समिति में दो-दो बोरी स्टॉक सघन सहकारी समिति चित्राखोर गंगौरी के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि समिति में वर्तमान में यूरिया और डीएपी की दो-दो बोरी उपलब्ध है। सचिव के पास तीन सघन सहकारी समितियों का प्रभार है। वह निर्धारित रोस्टर के अनुसार समितियों पर खाद बिक्री का कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विकासखंड की अन्य समितियों के सचिवों से दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि समितियां निर्धारित रोस्टर के अनुसार खोली जा रही हैं और किसानों को उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि किसानों को समय पर और सही मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पीओएस मशीन के माध्यम से खाद वितरण से बिक्री में पारदर्शिता बनी रहती है। उन्होंने सभी समिति सचिवों को रोस्टर के अनुसार समितियां खोलने और खाद के स्टॉक की सही जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए समितियों की निगरानी और निरीक्षण जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस
उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता
मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
