Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 26 नवंबर से होगा बस्ती खेल संगम का आगाज, 29 को 15वां मैराथन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/11/2026 11:55:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/11/2026 11:55:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए 26 से 29 नवंबर तक ‘बस्ती खेल संगम 2026’ और ‘15वां बस्ती मैराथन’ आयोजित किया जाएगा। नेशनल एसोसिएशन

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए 26 से 29 नवंबर तक ‘बस्ती खेल संगम 2026’ और ‘15वां बस्ती मैराथन’ आयोजित किया जाएगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि सभी खेल प्रतियोगिताओं और मैराथन में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण तथा प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्ती मैराथन इस वर्ष अपने 15वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए मैराथन के साथ तीन दिवसीय अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रस्तावित है।

 कब और क्या होंगे कार्यक्रम  आयोजन की शुरुआत 26 नवंबर को उद्घाटन समारोह के साथ होगी। 26, 27 और 28 नवंबर को लगातार तीन दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल सहित कई खेल शामिल हैं। वहीं, 29 नवंबर को 15वां बस्ती मैराथन होगा। इसी दिन खेल संगम का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा। आर्थिक कारणों से कोई खिलाड़ी न रहे वंचित  आयोजकों के अनुसार, बस्ती खेल संगम की सभी प्रतियोगिताओं और मैराथन में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यार्थियों, विद्यालयों की टीमों और मैराथन के धावकों के लिए पंजीकरण एवं प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई भी विद्यार्थी या खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर से वंचित न रहे।

 खेलों से अनुशासन और टीम भावना का होगा विकास  नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के संस्थापक अध्यक्ष भावेश पाण्डेय ने बताया कि बस्ती मैराथन पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस बार 15वें संस्करण को यादगार बनाने के लिए मैराथन के साथ अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था चाहती है कि जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी खेलों से जुड़ें और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिले। उन्होंने बताया कि खेल संगम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और खेल भावना विकसित करना भी है। वहीं, मैराथन के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस, नशामुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।  विद्यालयों और युवाओं से सहभागिता की अपील  कार्यक्रम संयोजक राम प्रताप सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम भावना और सामूहिक सहभागिता के साथ तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने जिले के विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, खेल संगठनों, अभिभावकों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से आयोजन में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

 प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद  प्रेसवार्ता में रामानुजेन्द्र पाण्डेय, क़ाज़ी फरजान, अनिल यादव, चंद्रभूषण कलहंस, रामजी पाण्डेय, ऋतुराज सिंह, हेमंत पाण्डेय, उत्तम दूबे, यथार्थ और शिवांश कुमार, देवांश सोमवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर कुंदरकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को भेंट किए डिनर सेट व मिठाई

उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता

उत्तर प्रदेश: डॉ. खुशबू सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर की मिली जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल


Featured News