Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हिसार बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी सिरसा से गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 11:03:47 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 11:03:47 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इ

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण निवासी गांव सुचान, जिला सिरसा को उसके गांव से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी एएसआई सुरेन्द्र ने बताया कि दिनांक 26.09.2026 को राजेश निवासी शास्त्री नगर, हिसार ने शिकायत दी थी कि उसने अपना मोटरसाइकिल हिसार बस स्टैंड पर वर्कशॉप के पास खड़ा किया था। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अरुण को उसके गांव सुचान, जिला सिरसा से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मोटरसाइकिल चोरी का एक अन्य मामला पहले से दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की जाएगी ।  एसपी हिसार का सख्त संदेश: सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध करके कानून से बच निकलने की सोच रखने वाले लोग यह स्पष्ट समझ लें कि हिसार पुलिस तकनीकी साक्ष्यों एवं आधुनिक जांच प्रणाली के माध्यम से ऐसे अपराधियों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News