Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के सभी गोआश्रय स्थलों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोवर्धन पूजा, गोवंशों को खिलाए गए गुड़ और फल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 11:10:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 11:10:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर ने बताया कि जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों पर दिनांक 09 एवं 10 नवम्बर 2026 को गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गोआश्रय स्थलों प

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर ने बताया कि जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों पर दिनांक 09 एवं 10 नवम्बर 2026 को गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराते हुए दीप प्रज्ज्वलन एवं विधि-विधान से गोपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत सभी गोआश्रय स्थलों पर पूजा की थाली, रोली, चंदन, पुष्पमाला, गुड़ एवं फल आदि की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गोआश्रय स्थल संचालकों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पंडित एवं आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई तथा गोवंशों को गुड़ एवं फल खिलाकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में वृहद गोसंरक्षण केंद्र पिपनार, विकास खण्ड सादात में पूर्व भाजपा सांसद प्रत्याशी श्री पारसनाथ राय एवं संचालक श्री संतोष राय, अस्थायी गोआश्रय स्थल मंडी समिति जलालाबाद,

विकास खण्ड जखनियां में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं संचालक श्री रुद्र प्रताप सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल भलुही मोड़, बद्दूपुर, विकास खण्ड बिरनो में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री धनंजय प्रजापति एवं संचालक अखिलेश सिंह, अस्थायी गोआश्रय स्थल बिरनो में ब्लॉक प्रमुख  राजन सिंह एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गुरुदेव मौर्य, अस्थायी गोआश्रय स्थल नौली, विकास खण्ड रेवतीपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  विनोद खरवार, मंडल महामंत्री  विनोद पाण्डेय एवं संचालक  सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा गोपूजन किया गया।
इसी प्रकार अस्थायी गोआश्रय स्थल आरटीआई, सदर गाजीपुर में नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार शाही तथा अस्थायी गोआश्रय स्थल पानी की टंकी, मुहम्मदाबाद में नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष श्री रईस अहमद एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार गौतम द्वारा विधि-विधान से गोपूजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा का उद्देश्य गोवंश के प्रति सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना है। जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों पर इस अवसर पर उत्साह एवं भक्तिभाव का वातावरण रहा।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News