Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हिसार में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, एक सप्ताह में 12 नए नशा पीड़ितों की पहचान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 11:01:28 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 11:01:28 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम द्वा

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम द्वारा पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले के 9 गांवों और 2 वार्डों में पहुंचकर नशा पीड़ितों की पहचान, उपचार, काउंसलिंग तथा आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इस दौरान नशा मुक्ति टीम ने कुल 12 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग करवाई। पीड़ितों के ब्लड टेस्ट करवाने के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों से भी काउंसलिंग करवाई गई, ताकि उनकी नशे की लत के कारणों को समझकर उचित उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में कदम उठाए जा सकें। उपचार प्रक्रिया के तहत 4 नशा पीड़ितों को पहली बार तथा 31 को दूसरी बार दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त 68 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक दवाइयां भी दी गईं। गंभीर रूप से नशे की लत से प्रभावित 3 व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया।

नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से टीम द्वारा गांव बनभौरी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा 11 स्थानों पर विजिट कर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से करीब 1150 युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। नशे के खिलाफ गांवों में मजबूत होगी जनभागीदारी हिसार पुलिस द्वारा ग्रामीण स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए ग्राम सरपंचों से विशेष सहयोग लिया जा रहा है। टीम द्वारा सरपंचों से अपील की गई है कि जिन गांवों में पुरानी नशा मुक्ति कमेटियां निष्क्रिय हो चुकी हैं, वहां नई कमेटियों का गठन किया जाए, ताकि ग्रामीणों की भागीदारी से नशे की रोकथाम, नशा पीड़ितों की पहचान और उन्हें उपचार। 
 

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News