Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 19 हजार नए वोटर आईडी कार्ड बने, डीएम ने युवाओं के घर पहुंचकर सौंपे पहचान पत्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 11:13:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 11:13:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत शिविर लगाकर नए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। इसी अभियान के क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्वयं वेदपुरवां निवासी युवा मतदाता आयुष पुत्र शशिकांत उम्र 20 वर्ष एवं पुत्री सिमरन उम्र 21 वर्ष एवं कार्तिक कुमार पुत्र चंद्र मोहन त्रिपाठी निवासी शास्त्री नगर के घर पहुंचकर उन्हें उनका वोटर आईडी कार्ड सौंपा। जिलाधिकारी ने युवा मतदाताओं को नया मतदाता बनने पर बधाई देते हुए उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। इस दौरान उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील किया कि वे आगामी चुनावों में अवश्य मतदान करें और अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लगभग 19000 नए  एपिक कार्ड बने हैं उन्होंने सभी से अपील किया कि वह अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से संपर्क करते हुए अपना एपिक कार्ड अवश्य प्राप्त कर ले।  उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में चार विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ये तिथियां दिनांक 21.11.2026 शनिवार, दिनांक 22.11.2026 रविवार, दिनांक 28.11.2026 शनिवार तथा दिनांक 29.11.2026 रविवार हैं। इन तिथियों में जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेगी। इन केंद्रों पर निर्वाचक नामावली के साथ-साथ दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फॉर्म यथा-6, 6ए, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी ऐसे युवाओं से अपील की है, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि युवा अपने नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या विशेष अभियान तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की पहली सीढ़ी है।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News