Contact for Advertisement 9650503773


हिमाचल प्रदेश: मनाली और ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी व बारिश, येलो अलर्ट जारी

- Photo by : social media

हिमाचल प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/03/2026 12:53:24 pm Share:
  • हिमाचल प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/03/2026 12:53:24 pm
Share:

संक्षेप

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी हुई है, जबकि पर्यटन नगरी Manali में झमाझम बारिश से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। रोहतांग दर्रे, लाहौल और स्पीति और किन्नौर की ऊंची चोटियां ताज़ी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं, जिससे घाटियों का नज़ारा बेहद मनमोहक हो गया है। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम अगले छह दिन तक बदला-बदला रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार कोकुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल और स्पीति और शिमला जिलों में तेज हवाओं, बिजली चमकने और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।


Featured News