Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मुठभेड़ में ढेर, पुलिस को बड़ी सफलता

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Vishnu Kumar Barnwal , Date: 22/09/2025 10:12:16 am Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Vishnu Kumar Barnwal ,
  • Date:
  • 22/09/2025 10:12:16 am
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: झारखंड की पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। लंबे समय से पुलिस और जनता के लिए चुनौती बने दुर्दांत अपराधी उत्तम यादव को हजारीबाग पुलिस ने

विस्तार

झारखण्ड: झारखंड की पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। लंबे समय से पुलिस और जनता के लिए चुनौती बने दुर्दांत अपराधी उत्तम यादव को हजारीबाग पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी मारा गया। चतरा शहर के सुरही मोहल्ला निवासी उत्तम यादव ने पिछले कुछ महीनों में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में उसने हजारीबाग में एक ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी थी। 


लगातार वारदातों और खुलेआम चुनौती देने की वजह से वह पुलिस के लिए सबसे वांछित अपराधियों में शामिल हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
 चतरा पुलिस ने इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ेगा। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि अपराधी किसी भी जाति या समाज का क्यों न हो, वह सिर्फ अपराधी है। ऐसे लोगों को समाज में जिंदा रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। वहीं, प्रशासन ने एहतियातन इलाके में गश्त तेज कर दी है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे। यह मुठभेड़ झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी।