-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नायब तहसीलदार ने किया नगरीय पीएम आवास योजना का सत्यापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मंगलवार को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। तहसील चुनार की नायब तहसीलदार गरिमा सिंह ने पोखरा सहुवाईन, चौक बाजारगंज, पटवा टोला एवं चौक बाजार दक्षिणी क्षेत्रों में पहुंचकर सत्यापन कार्य संपन्न किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मंगलवार को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। तहसील चुनार की नायब तहसीलदार गरिमा सिंह ने पोखरा सहुवाईन, चौक बाजारगंज, पटवा टोला एवं चौक बाजार दक्षिणी क्षेत्रों में पहुंचकर सत्यापन कार्य संपन्न किया। यह सत्यापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की निर्देशानुसार किया गया, जिन्होंने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार को नियुक्त किया। स्थानीय लेखपाल द्वारा कथित मनमानी सत्यापन की शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। सत्यापन कार्य में नायब तहसीलदार गरिमा सिंह के साथ लेखपाल सनी वर्मा, कानूनगो राम प्रसाद शर्मा और वार्ड के सभासद संजय पटेल, आनंद कुमार, एवं आशीष अग्रहरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी स्थिति का निरीक्षण किया और किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल
बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
