-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: स्वामित्व योजना के तहत ग्राम निवावर में 199 हितग्राहियों को मिली नि:शुल्क रजिस्ट्री
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विकासखंड सांईखेड़ा के ग्राम निवावर में स्वामित्व अधिकार अभिलेख एवं पंजीयन योजना के अंतर्गत आयोजित पंजीकृत स्वामित्व दस्तावेज
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विकासखंड सांईखेड़ा के ग्राम निवावर में स्वामित्व अधिकार अभिलेख एवं पंजीयन योजना के अंतर्गत आयोजित पंजीकृत स्वामित्व दस्तावेज वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने 199 हितग्राहियों को उनकी आवासीय भूमि के नि:शुल्क पंजीकृत स्वामित्व दस्तावेज (रजिस्ट्री) वितरित किए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वामित्व योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का कानूनी अधिकार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लोग अपने मकानों में निवास तो कर रहे थे, लेकिन उनके पास संपत्ति के विधिवत स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में स्वामित्व योजना के माध्यम से उन्हें नि:शुल्क रजिस्ट्री प्रदान कर संपत्ति का कानूनी अधिकार दिया जा रहा है। यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वामित्व दस्तावेज मिलने से ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति पर मालिकाना हक प्राप्त होगा। इससे संपत्ति संबंधी विवादों में कमी लाने, संपत्ति के अधिकारों को सुरक्षित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंकिंग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों में संपत्ति का उपयोग करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी संपत्ति का अधिकार मिले और वह आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सिंह ने पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों से भी आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री मुकेश मरैया, ठा. धर्मपाल सिंह, श्री गौरीशंकर खेमरिया, श्री सचिन अग्रवाल, श्री दिग्विजय राजपूत, श्रीमति शिवा त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
छत्तीसगढ़: NH-53 की सर्विस रोड पर हुआ अतिक्रमण, हादसे का बढ़ा खतरा
मध्य प्रदेश: पेट्रोल पंप से कमल चौक तक लगा बड़ा जाम, प्रशासन की अनदेखी से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात अस्पताल और बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
उत्तर प्रदेश: चाचा की प्रताड़ना से परेशान युवती की हुई मौत, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: पटाखा बाजारों की बड़ी रौनक, 10 हजार की पटाखा चटाई बनी आकर्षण का केंद्र
