-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात अस्पताल और बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात बरेली में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात बरेली में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। पीलीभीत रोड स्थित साईं केयर आई केयर अस्पताल और केसरपुर स्थित योगेश बुक डिपो आग की चपेट में आ गए। दोनों जगह आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहली घटना पीलीभीत रोड की है, जहां एक मकान के निचले हिस्से में संचालित साईं केयर आई केयर अस्पताल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और धुआं व लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मकान मालिक के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालक और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी घटना केसरपुर की है, जहां योगेश बुक डिपो में अचानक आग भड़क उठी। रात के समय दुकान से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग घबरा गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। दिवाली की रात एक के बाद एक आग लगने की इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, दुकानों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़: NH-53 की सर्विस रोड पर हुआ अतिक्रमण, हादसे का बढ़ा खतरा
मध्य प्रदेश: पेट्रोल पंप से कमल चौक तक लगा बड़ा जाम, प्रशासन की अनदेखी से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश: चाचा की प्रताड़ना से परेशान युवती की हुई मौत, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: पटाखा बाजारों की बड़ी रौनक, 10 हजार की पटाखा चटाई बनी आकर्षण का केंद्र
