Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पटाखे जलाने के विवाद में घर में घुसकर बहन-भाई पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/11/2026 10:20:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/11/2026 10:20:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पटाखे जलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी हमले में बदल गया। सीबीगंज के गांव बंडिया में दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बहन-भाई पर हमला कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पटाखे जलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी हमले में बदल गया। सीबीगंज के गांव बंडिया में दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बहन-भाई पर हमला कर दिया। हमले में राजू और उसकी बहन बसंती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पटाखे की आवाज पर भिड़े गांव के लोग बंडिया निवासी मोहन पुत्र लेखराज के मुताबिक, उसके भाई राजू का गांव के ही महिपाल पुत्र नरेश, राजीव पुत्र आत्माराम, परमवीर पुत्र ध्यानचंद और झम्मन पुत्र शिवदयाल से पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया था। पटाखों को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश निकालने के लिए उनके परिवार को निशाना बना लिया।

घर में घुसकर बरसाए लाठी-डंडे, धारदार हथियार से किया हमला आरोप है कि चारों लोग घर में घुस आए और राजू व उसकी बहन बसंती पर हमला बोल दिया। दोनों को लाठी-डंडों से पीटने के साथ ही धारदार हथियार से भी हमला किया गया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। हमलावरों की पिटाई से बहन-भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सीबीगंज थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। घायल बहन-भाई जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।