-
☰
No image found.
बिहार: PNB पार नवादा शाखा में दीपावली मिलन समारोह, ग्राहकों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: पंजाब नैशनल बैंक शाखा, पार नवादा में दिनांक 07.11.2026 को वरीय प्रबंधक श्रीमती मनु प्रिया द्वारा बैंकर्स एवं ग्राहकों के साथ दीपावली के अवसर पर आपसी मिलन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: पंजाब नैशनल बैंक शाखा, पार नवादा में दिनांक 07.11.2026 को वरीय प्रबंधक श्रीमती मनु प्रिया द्वारा बैंकर्स एवं ग्राहकों के साथ दीपावली के अवसर पर आपसी मिलन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। प्रबंधक मनु प्रिया ने अपने सभी स्टाॅफ सदस्यों का परिचय कराई और उपस्थित सभी महिला पुरूष ग्राहकों का स्वागत की।इस बैठक में शाखा के प्रथम प्रबंधक डॉ.सुबोध कुमार और इस शाखा में पूर्व में कार्यरत प्रबंधक उदय शंकर को भी विशिष्ट अतिथि के रुप मेंआमंत्रित कर सम्मानित किया गया।ग्राहक बैंकर्स बैठक का संचालन डॉ.सुबोध कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए उपस्थित सभी ग्राहकों के विचार,सुझाव को बैंक के स्टाॅफ सदस्यों के साथ साझा किया। शाखा प्रबंधक ने ग्राहक सेवा में अधिक से अधिक प्रगति लाकर विकास करने की बात कही।ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यही ध्येय है।उदय शंकर ने भी बताया कि ग्राहक और बैंक में अन्योन्याश्रय संबंध है।ग्राहक बैंक के लिए सर्वोपरि हैं।पूर्व वरीय प्रबंधक डॉ.सुबोध कुमार ने बैंक के द्वारा ग्राहकों के लिए लाभदायक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,जीवन ज्योति बीमा ,सुकन्या,अटल पेंशन के विषय पर बताते हुए साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बतायें।बैंक का काम ग्राहकों को जागरूक कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी करना है।इसी उद्देश्य के लिए ग्राहकों के साथ बैठक की जाती है।
अंत में बैंक की स्टाॅफ सुश्री सुरभि ने धन्यवाद ज्ञापित की और दीपावली की बधाई सभी को दी।
छत्तीसगढ़: NH-53 की सर्विस रोड पर हुआ अतिक्रमण, हादसे का बढ़ा खतरा
मध्य प्रदेश: पेट्रोल पंप से कमल चौक तक लगा बड़ा जाम, प्रशासन की अनदेखी से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात अस्पताल और बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
उत्तर प्रदेश: चाचा की प्रताड़ना से परेशान युवती की हुई मौत, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: पटाखा बाजारों की बड़ी रौनक, 10 हजार की पटाखा चटाई बनी आकर्षण का केंद्र
