-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: दलित बेटी मामले में न्याय की मांग हुई तेज, आरोपी की गिरफ्तारी की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शाजापुर एक गंभीर और दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शाजापुर एक गंभीर और दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामले में दलित बेटी अनीता मालवीय को न्याय दिलाने की मांग उठाते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर लोगों में गहरा रोष देखा जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मिशन महाराजा बली से जुड़े पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोपी इब्राहिम की तत्काल गिरफ्तारी तथा उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की भी मांग उठाई गई है। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और संविधान के मूल्यों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार का दबाव या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में पीड़िता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं इंसानियत को शर्मसार करती हैं और इनके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है।
