Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बारिश से बीमार गाय की मदद, गौ सेवा समिति ने कराया इलाज
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदे  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदे  Updated by: Kunal, Date: 07/04/2026 01:15:06 pm Share:
  • मध्य प्रदे
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/04/2026 01:15:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: तहसील सेवढ़ा के ग्रामीण इलाकों में एकतरफ भारी बारिश होने की वजह से फसलों का काफी नुकसान हो गया तो दूसरी तरफ बारिश के कारण बे सहारा गायों को सहारा न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: तहसील सेवढ़ा के ग्रामीण इलाकों में एकतरफ भारी बारिश होने की वजह से फसलों का काफी नुकसान हो गया तो दूसरी तरफ बारिश के कारण बे सहारा गायों को सहारा न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अतरेटा में थाने के सामने बनी पुरानी बिल्डिंग के पास एक गए पीड़ित अवस्था में डली हुई थी जिसकी सूचना आरक्षक मुकुल सागौरिया ने सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा के सदस्यों को दी उसके बाद समिति के सदस्य बिना देरी किए नरेंद्र प्रजापति पशु औषधालय भगुवापूरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि गाय के लिए भरपूर भोजन पानी की व्यवस्था न होने की वजह से कमजोरी की शिकार है और वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही है इसके बाद समिति के सदस्यों ने गाय का विधिवत उपचार कराया तथा अतरेटा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत से वार्तालाप किया और उन्होंने गाय के लिए उचित खाने पीने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। 


इस मौके पर सौरभ सोलंकी शिवराज सिंह गोल्डन भैया उदय राजपूत प्रवीण राजपूत मयंक राजपूत पुनीत पटेल महेश राजपूत एवं अन्य गौ सेवक  सहयोगी भूमिका में रहे। सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य ने ग्रामीण जनों से आग्रह किया है कि आपके गांव में गौशाला होने के बावजूद गायों की ऐसी स्थिति क्यों हो रही है? और सरपंच अतरेटा श्री अजय देवी राजेश पटवा से आग्रह है कि गायों की व्यवस्था गौशाला में विधिवत करें अन्यथा आपके खिलाफ समिति के लोग कार्रवाई करेंगे।