-
☰
No image found.
उत्तराखंड: शराब भट्टी के खिलाफ यूथ आर्मी ने भरी हुंकार, SDM को सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ क्षेत्र की शांति और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए 'यूथ आर्मी गंगोलीहाट' ने एक बड़ी पहल की है।
विस्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ क्षेत्र की शांति और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए 'यूथ आर्मी गंगोलीहाट' ने एक बड़ी पहल की है। चहज दूनी टिम्टा क्षेत्र में शासन द्वारा प्रस्तावित शराब की भट्टी के विरोध में आज भारी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उप-जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर अपना कड़ा प्रतिवाद दर्ज किया। "भविष्य और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि रिहायशी इलाके में शराब भट्टी खुलने से न केवल सामाजिक माहौल खराब होगा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराएगा। प्रस्तावित शराब भट्टी के फैसले को जनहित में तत्काल निरस्त किया जाए। क्षेत्र के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण को सुरक्षित रखा जाए। मांग पूरी न होने पर उग्र जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार के साथ यूथ आर्मी की टीम से गौरव चंद पंत, गौरव बोरा, लिखित पंत, अमित वर्मा और नीरज मेहरा सहित दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि वे अपने क्षेत्र को नशे की गर्त में नहीं जाने देंगे।
उत्तर प्रदेश: पीएम आवास फ्लैट हुआ जर्जर, निर्माण गुणवत्ता और आवंटन पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, 25 लाख टैबलेट खरीद को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन का बड़ा खेल, प्रशासन पर मिलीभगत के लगे आरोप
मध्य प्रदेश: चाकू हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
हरियाणा: रबी फसल की खरीद में पारदर्शिता के लिए विशेष टीमों का किया गया गठन
उत्तराखंड: ग्रामीण पत्रकार संगठन की हुई बैठक, तेलंगाना प्रदेश कमेटी का हुआ गठन
