-
☰
No image found.
हरियाणा: रबी फसल की खरीद में पारदर्शिता के लिए विशेष टीमों का किया गया गठन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: रबी सीजन के तहत खाद्यान्न खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विस्तार
हरियाणा: रबी सीजन के तहत खाद्यान्न खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। महेंद्रगढ़ जिले की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने खरीद तैयारियों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के उपरांत अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने तथा मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसे तुरंत दूर किया जाए, ताकि पीक सीजन में किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। वीसी के दौरान गेहूं व सरसों की खरीद से संबंधित मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज एरिया वेरिफिकेशन के मिसमैच डेटा की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को इस डेटा का शीघ्र मिलान करने के निर्देश दिए, जिससे खरीद व भुगतान प्रक्रिया में कोई देरी न हो। उपायुक्त ने बताया कि मंडियों में निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। किसानों के लिए 24 घंटे गेट पास सुविधा उपलब्ध है और निजी खरीद भी नियमों के तहत मंडियों के माध्यम से ही सुनिश्चित की जा रही है।
जिला महेंद्रगढ़ में सरसों की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने और मार्केट फीस पर निगरानी के लिए प्रशासन ने चारों उपमंडलों में विशेष टीमें गठित की हैं। नारनौल क्षेत्र – टीम की ज़िम्मेदारी उपमंडल अधिकारी नारनौल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और उप-निरीक्षक कविता को सौंपी गई है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र – उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़, निरीक्षक ब्रह्म्मा देवी और खाद्य निरीक्षक हरपाल निगरानी में रहेंगे। कनीना क्षेत्र – उपमंडल अधिकारी कनीना, वरिष्ठ प्रबंधक जगराम और उप-निरीक्षक संदीप को जिम्मा दिया गया है।
नांगल चौधरी क्षेत्र – उपमंडल अधिकारी नांगल चौधरी, प्रबंधक सुनील चौधरी और उप-निरीक्षक अशोक की टीम तैनात की गई है। प्रशासन ने इन टीमों को जिलेभर में सरसों के भंडारण की सघन जांच करने और मार्केट फीस में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि सरसों खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व सुचारू बनी रहे।
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
उत्तर प्रदेश: पीएम आवास फ्लैट हुआ जर्जर, निर्माण गुणवत्ता और आवंटन पर उठे सवाल
