-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर स्कूल चलो अभियान 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर स्कूल चलो अभियान 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में बच्चों की सहभागिता से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि शिक्षा जीवन की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से पढ़ने के लिए भेजें। साथ ही उन्होंने यह भी आह्वान किया कि जिले में 6 से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, ग्राम प्रधान, सभासद सहित बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
