-
☰
No image found.
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नारनौल प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नारनौल में आगामी 9 अप्रैल को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
हरियाणा: नारनौल प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नारनौल में आगामी 9 अप्रैल को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके कौशल के अनुरूप उचित रोजगार उपलब्ध कराने की कड़ी में किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपोनेंट निर्माता कंपनी यूएनओ मिंडा, मानेसर भाग ले रही है। कंपनी विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के आईटीआई पासआउट युवाओं का चयन कर उन्हें ऑन-रोल नौकरियां प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टीपीएस, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, वायरमैन, वेल्डर और मशिनिस्ट ट्रेड के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 15,000 रुपये प्रतिमाह सकल वेतन के साथ नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। कंपनी चयनित युवाओं को वेतन के साथ-साथ कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी, जिनमें 1,000 रुपये उपस्थिति पुरस्कार, वर्ष में 14 अर्जित अवकाश, 7 आकस्मिक अवकाश, वार्षिक बोनस, पीएफ, ईएसआई, चिकित्सा सुविधा, वर्दी, और कैंटीन सुविधा शामिल हैं। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी सुनील यादव ने जिले के सभी आईटीआई पासआउट छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल को निर्धारित समय पर संस्थान परिसर में औपचारिक वेशभूषा (फॉर्मल ड्रेस) में पहुंचे और अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। जिले के युवाओं के लिए एक ही स्थान पर प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी पाने का यह दुर्लभ और उत्कृष्ट अवसर है।
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
