-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मेघनगर सीएचसी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी पंजीयन व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों का पंजीयन आभा आईडी के माध्यम से किया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अस्पताल आते समय आधार कार्ड की प्रति, डिजिटल कॉपी अथवा डिजिलॉकर में आधार कार्ड अवश्य साथ रखें, जिससे आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया सुगम हो सके। कलेक्टर ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर बीएमओ को निर्देशित किया कि लेबर रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों का चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही उन्होंने LAQSHYA योजना अंतर्गत निर्धारित सभी मापदंडों पर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीएनसी रूम, टीबी रूम एवं अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। 30 बिस्तरीय अस्पताल में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर कलेक्टर ने पिछले एक वर्ष की बेड ऑक्यूपेंसी रेट संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दवा भंडार कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की तथा ई-औषधि ऐप पर दवाओं की उपलब्धता की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्नेक बाइट उपचार हेतु आवश्यक एंटी वेनम इंजेक्शन की मांग नहीं किए जाने पर स्टोर कीपर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं एक्स-रे तकनीशियन के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। मेटरनिटी वार्ड हेतु स्वीकृति प्राप्त होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि PIU के माध्यम से कार्य शीघ्र प्रारंभ कर वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कराया जाए। अस्पताल परिसर में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्स-रे डीआर सिस्टम एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबित वेतन संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान , बीएमओ मेघनगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: अपराधियों पर सख्त वार, डीजीपी बैठक में वित्तीय जांच और कड़े एक्शन के निर्देश
राजस्थान: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया जोर
राजस्थान: कानून-व्यवस्था पर हुई सख्ती, डीजीपी की मैराथन बैठक में अपराधियों पर कड़ा एक्शन का प्लान
बिहार: रात 10 बजे बाद DJ पर कार्रवाई, अश्लील गानों पर नाच रही बारात पर पुलिस का शिकंजा
राजस्थान: विश्व श्रमिक दिवस पर 51 श्रमिकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर भरोसा, श्रमजीवी पत्रकार संघ की 21 सूत्रीय मांगें सौंपीं गईं
