Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: एनसीसी कैडेट्स को आईसीटीसी जौरा में एचआईवी-एड्स व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया प्रशिक्षण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 02/05/2026 11:56:02 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 02/05/2026 11:56:02 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस सेमिल के मार्गदर्शन में आईसीटीसी जौरा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा दसवीं के एनसीसी कैडेट्स को एचआईवी एड्स एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आईसीटीसी का एनसीसी प्रभारी शिक्षक श्री रामकुमार गौड़ के मार्गदर्शन में भ्रमण कराया गया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस सेमिल के मार्गदर्शन में आईसीटीसी जौरा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा दसवीं के एनसीसी कैडेट्स को एचआईवी एड्स एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आईसीटीसी का एनसीसी प्रभारी शिक्षक श्री रामकुमार गौड़ के मार्गदर्शन में भ्रमण कराया गया। इस दौरान काउंसलर आईसीटीसी श्री संदीप सेंगर ने उन्हें आईसीटीसी की कार्य पद्धति से अवगत कराते हुए एचआईवी संक्रमण होने के चार कारणों को विस्तार बताया। उन्होंने बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही एसटीआई एवं गुप्त रोग संबंधित परामर्श की जानकारी भी दी गई। वहीं एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को एआरटी द्वारा दी जाने वाली दवाइयों के बारे में भी बताया। इस संबंध में अत्यधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1097 की भी जानकारी दी गई।