-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, जनजागरूकता के लिए प्रचार रैली रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में आगामी 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रैली को जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में आगामी 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रैली को जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार प्रचार रैली जनपद गाजीपुर के दूरस्थ अंचलों तक जाकर आम जन को लोक अदालत से होने वाले लाभ के विषय में अवगत करायेंगी। उनके द्वारा जनपद गाजीपुर के आमजन से यह अपील की गयी कि ऐसे सभी व्यक्ति, जिनके छोटे-छोटे मामले वर्षों से लम्बित हैं, वे लोक अदालत में उन्हें निस्तारित कराकर इस अवसर का लाभ उठाये। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज, कोर्ट सं०-01, शक्ति सिंह द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुये यह बताया गया कि दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है। उनके द्वारा यह बताया गया कि लोक अदालत में मुख्यतः समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चौक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक / पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों सम्बंधी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किये जायेंगे। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चन्द्रा, अपर जिला जज अली रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह व सचिव अंजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
राजस्थान: अपराधियों पर सख्त वार, डीजीपी बैठक में वित्तीय जांच और कड़े एक्शन के निर्देश
राजस्थान: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया जोर
राजस्थान: कानून-व्यवस्था पर हुई सख्ती, डीजीपी की मैराथन बैठक में अपराधियों पर कड़ा एक्शन का प्लान
बिहार: रात 10 बजे बाद DJ पर कार्रवाई, अश्लील गानों पर नाच रही बारात पर पुलिस का शिकंजा
राजस्थान: विश्व श्रमिक दिवस पर 51 श्रमिकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर भरोसा, श्रमजीवी पत्रकार संघ की 21 सूत्रीय मांगें सौंपीं गईं
