Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रशासनिक-पुलिस समन्वय बैठक, विकास कार्यों में तेजी और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/05/2026 10:49:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/05/2026 10:49:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करना, विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज और नगर निकाय विभागों के कार्यों की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तेजी बरतने, शिकायतों का पारदर्शी एवं समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनसुनवाई को गंभीरता से लेने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने फील्ड निरीक्षण बढ़ाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पालन करें ताकि जिले के विकास और सुशासन के लक्ष्य पूरे हो सकें। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों, अपराध या असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी उन्होंने जोर दिया, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।