-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जावद विधानसभा में कांग्रेस खेल सकती है बड़ा दांव, नए चेहरे की चर्चा तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जावद विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जावद विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस जल्द ऐसे नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है, जिसकी जानकारी फिलहाल न अधिकांश कार्यकर्ताओं को है और न ही स्थानीय नेताओं को। बताया जा रहा है कि यह चेहरा युवाओं का साथी, किसानों का हमदर्द और सभी वर्गों में अपनी अलग पहचान रखने वाला माना जाता है। खास बात यह भी बताई जा रही है कि यह नेता किसी गुटबाजी का हिस्सा नहीं है और उसका किसी से खुला विरोध भी नहीं है। इसी वजह से उसकी संभावित एंट्री को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस नेता की पकड़ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक बताई जा रही है और दिल्ली से लेकर भोपाल तक उसकी अच्छी पहुँच होने की चर्चा है। यदि यह राजनीतिक चर्चा वास्तविकता में बदलती है, तो जावद विधानसभा का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है। हालाँकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की निगाहें पार्टी हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं।
