Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हनुमान वाटिका में भक्ति की गूंज, सुंदरकांड पाठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 15/07/2026 11:48:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/07/2026 11:48:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में दिनांक 14जुलाई2026 मंगलवार को सायं 5 बजे से बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका के प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगणों ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में दिनांक 14जुलाई2026 मंगलवार को सायं 5 बजे से बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका के प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगणों ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित किया। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक मंगलवार सांयकाल को हनुमान वाटिका में सामूहिक  हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है तथा प्रत्येक 11 मंगलवार के पश्चात सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 4 जुलाई को तृतीय सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारियों में संस्था के समस्त सदस्य विगत कई दिनों से लगे हुये हैं।


सुंदरकांड पाठ का वाचन सुविख्यात भजन गायक प.राजकुमार गोस्वामी जी के मुखारविंद द्वारा किया गया जिसका वहां उपस्थित अपार जनसमूह ने भक्तिविभोर होकर रसास्वादन किया। अपराह्न 4:30 बजे से ही भक्तजनों का हनुमान वाटिका में  आने का क्रम प्रारम्भ हो गया था जिससे कुछ समय पश्चात ही सम्पूर्ण वाटिका में भक्तजन ही नज़र आ रहे थे। उपस्थित जनसमूह ने सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से किया जाने वाले इस धार्मिक आयोजन की भूरी भूरी प्रंशसा की साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिये इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

सुंदरकांड संपन्न होने पर जनता की मांग पर प.राजकुमार गोस्वामी जी द्वारा अत्यंत ही सुंदर व मनोहारी भजनों का क्रम देर शाम तक चलता रहा तत्पश्चात संस्था की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने भोजन/प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रसाद वितरण का क्रम रात्रि 9 बजे तक चलता रहा जिसके पश्चात संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा समूचे प्रांगण व  भंडारा स्थल की सफाई भी की गई। आयोजन व्यवस्था में संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से सुनील कुमार शर्मा जी, ह्रदयेश सिंह, इं. सुनील शर्मा, उदयभान सिंह, विवेक पांडेय,दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, राकेश वर्मा,धीरज गुप्ता, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना,शरद माथुर तथा संस्था के महिला मंडल से कविता गुप्ता, सुप्रीत सिंह, जूही माथुर, शालिनी शर्मा, अंजू पांडेय, सीमा गुप्ता, जूही शर्मा, छाया गुप्ता आदि रहे।


Featured News