-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गहोई वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव, दिव्या गुप्ता बनीं तीज क्वीन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गहोई वैश्य सदन, प्रगति विहार स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को गहोई वैश्य महिला मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तीजोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: गहोई वैश्य सदन, प्रगति विहार स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को गहोई वैश्य महिला मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तीजोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। तीजोत्सव के दौरान तीज क्वीन, लकी लेडी, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सरप्राइज गेम और तंबोला सहित कई प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन मेघा गुप्ता ने किया। आयोजन में पार्षद कविता गुप्ता, नामित पार्षद ज्योति बंसल, निधि गुप्ता, अनुभूति गुप्ता, एकता गुप्ता, दीपाली और मीनू गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज गुप्ता, अंजना गुप्ता, युक्ति गुप्ता, सीमा गुप्ता, बबीता बंसल, रितु गुप्ता, मोनिका गुप्ता, शालू गुप्ता, संगीता गुप्ता, नीरू गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, इंदु गुप्ता, राखी गुप्ता, रेशू गुप्ता, सोनिका गोयल और सलोनी गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग किया। दिव्या गुप्ता बनीं तीज क्वीन प्रतियोगिताओं के दौरान दिव्या गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। वहीं महिमा गुप्ता फर्स्ट रनरअप रहीं। लकी लेडी का खिताब सिद्धि गुप्ता ने अपने नाम किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। तीजोत्सव ने सामाजिक मेल-जोल और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करने का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे संवाद
गुजरात: सापुतारा मानसून फेस्टिवल के उद्घाटन का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, कवरेज व्यवस्था पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में MSME ऋण आउटरीच कैंप, करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत
उत्तर प्रदेश: बरेली में पशुओं से लदा ऑटो पकड़ा, दो लोग हिरासत में; पशु तस्करी के आरोपों की जांच जारी
