-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 6 महीने से लापता नाबालिग सकुशल बरामद, महुली पुलिस की तत्परता से मिली राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में महुली पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिग बालक सकुशल बरामद माता-पिता की उम्मीद बनी महुली पुलिस की जिम्मेदारी व अथक प्रयासों से बालक को सुरक्षित तलाशकर किया बरामद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में महुली पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिग बालक सकुशल बरामद माता-पिता की उम्मीद बनी महुली पुलिस की जिम्मेदारी व अथक प्रयासों से बालक को सुरक्षित तलाशकर किया बरामद थाना महुली क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपने नाबालिग पुत्र के दिनांक 26.01.2026 से लापता होने की सूचना दिए जाने पर, माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 06.08.2026 को थाना महुली पर मु0अ0सं0 322/2026 धारा 143 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं सूचना संकलन के उपरांत दिनांक 07.08.2026 को बालक को सकुशल बरामद कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। बालक की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली। थाना महुली पुलिस ने पूरे प्रकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया कि बालक को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया जाए। महुली पुलिस का संकल्प है कि प्रत्येक गुमशुदा बच्चे की तलाश पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी, ताकि हर परिवार की उम्मीद सुरक्षित रह सके।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की बरामदगी अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद किया।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे संवाद
गुजरात: सापुतारा मानसून फेस्टिवल के उद्घाटन का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, कवरेज व्यवस्था पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में MSME ऋण आउटरीच कैंप, करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत
उत्तर प्रदेश: बरेली में पशुओं से लदा ऑटो पकड़ा, दो लोग हिरासत में; पशु तस्करी के आरोपों की जांच जारी
