-
☰
No image found.
हरियाणा: कार से तेजधार गंडासा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार में 7 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार में 7 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला सुरक्षा टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी लेकर तेजधार गंडासा बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक ममता के नेतृत्व में महिला सुरक्षा टीम राजगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार HR-20BE-8597 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे से एक तेजधार गंडासा बरामद हुआ। कार सवार आरोपी हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक संजय कुमार की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रही मुख्य सिपाही सुनीता ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीष पुत्र हवा सिंह निवासी गांव ललीस, जिला भिवानी, योगेश पुत्र मनीराम निवासी गांव तलवंडी बादशाहपुर, जिला हिसार और निर्मल पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव चौधरीवास, जिला हिसार के रूप में हुई है। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी पुलिस ने तीनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस अवैध हथियार रखने वाले और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
गुजरात: सापुतारा मानसून महोत्सव के दूसरे दिन भी खाली रहीं कुर्सियां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, मार्गों और शिविरों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचा मुमताज अहमद का कारवां
उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के चलते संतकबीरनगर में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत
