-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट के निःशुल्क मेडिकल कैंप में मरीजों की जांच और उपचार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा रविवार को नगर के कुमार मेडिकल स्टोर, ढाकर मोड़ पर तृतीय निःशुल्क मेडिकल चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन खुर्जा एसडीएम सतेंद्र सिं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा रविवार को नगर के कुमार मेडिकल स्टोर, ढाकर मोड़ पर तृतीय निःशुल्क मेडिकल चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन खुर्जा एसडीएम सतेंद्र सिंह एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजीव बंसल ने संयुक्त रूप से किया। मेडिकल कैंप में मरीजों की विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई। इस दौरान फ्री ईसीजी, ब्लड ग्रुप, शुगर, हृदय, दांत, नाक-कान-गला एवं एलर्जी की जांच की गई। इसके अलावा मौसमी बीमारियों और वायरल आदि से संबंधित समस्याओं के लिए फिजिशियन चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से एसडीएम सतेंद्र सिंह एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजीव बंसल का स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, गवर्नर दीपक गर्ग, अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेन्द्र पाल सिंह राघव एवं सचिव बसंत कानोडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कैंप के दौरान क्लब की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के समापन पर शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भावुक बंसल, अंकुश गर्ग, गौरव जिंदल, श्याम सुंदर गर्ग, योगेश मोहन अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, सचिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, बसंत कानोडिया, राम दिवाकर, धर्मेन्द्र पाल सिंह राघव, राहुल शर्मा, अमन गोविल, भारत मित्तल, डॉ. शोभित कंसल, अंकित गुप्ता, प्रांजल एवं शेखर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कैंप में फिजिशियन डॉ. उपेन्द्र सिंह, फिजिशियन डॉ. शोभित कंसल, ब्लड ग्रुप जांच के लिए दीप पैथोलॉजी से सर्वेंद्र शर्मा एवं अभिषेक, नाक-कान-गला एवं एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. एजाज खान, दंत चिकित्सक रुचि कंसल एवं डॉ. अजरूद्दीन तथा शुगर जांच के लिए ब्लू क्रॉस से विमल गुप्ता एवं विश्नोई जी ने अपनी सेवाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: आला हज़रत के जन्मस्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत शान-ओ-शौकत से मनाया गया
गुजरात: सापुतारा मानसून महोत्सव के दूसरे दिन भी खाली रहीं कुर्सियां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, मार्गों और शिविरों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचा मुमताज अहमद का कारवां
उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
