Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विश्व आदिवासी दिवस पर सजी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, रैली में गूंजे नारे

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/08/2026 10:34:46 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Asharaf Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/08/2026 10:34:46 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतलाम में  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम शहर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। जिलेभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतलाम में  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम शहर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। जिलेभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। जगह-जगह मंच लगाकर आदिवासी भाइयों का फूलों से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी रैली में शामिल समाजजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शहर में निकली रैली के दौरान जगह-जगह डीजे और पारंपरिक गीत-संगीत की धुन पर युवा और समाजजन जमकर नाचे। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिला, पुरुष और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। हाथों में पोस्टर लेकर उठाई केन-बेतवा परियोजना रद्द करने की मांग

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के दौरान कई समाजजनों के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर भी नजर आए। इनमें केन-बेतवा परियोजना को रद्द करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। समाजजनों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में एकजुट होकर अपनी बात रखी और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट कार्यक्रम को देखते हुए रतलाम पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर रोड डायवर्जन किए गए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं लगातार शहर का भ्रमण करते रहे और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए शहर में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।वहीं एएसपी राकेश सर, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया एवं एसडीएम तरुण जैन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। एकता और संस्कृति का दिया संदेश पूरे कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का परिचय दिया। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, गीत-संगीत और उत्साह के बीच लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाया। जगह-जगह हुए स्वागत और सम्मान से समाजजनों में भी खासा उत्साह नजर आया। पुलिस एवं प्रशासन की मुस्तैदी और समाजजनों के सहयोग के चलते विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन रतलाम में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर में दिनभर आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली।
 


Featured News