-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आला हज़रत के जन्मस्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत शान-ओ-शौकत से मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अल्लाह की रहमत से दावते इस्लामी इंडिया के एहतमाम से जमात रज़ा ए मुस्तफा के पदाधिकारी जनाब मोइन खान साहब के घर के पास स्थित सरकार आल हज़रत इमाम अहमद रज़ा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अल्लाह की रहमत से दावते इस्लामी इंडिया के एहतमाम से जमात रज़ा ए मुस्तफा के पदाधिकारी जनाब मोइन खान साहब के घर के पास स्थित सरकार आल हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान फ़ाज़िल-ए-बरेलवी रहमतुल्लाह अलैह के जन्म स्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। महफ़िल में दावते इस्लामी इंडिया के जिम्मेदारान, मुबल्लिगीन और उलमा-ए-किराम ने शिरकत फरमाई। कुरान-ख्वानी, नात-ए-रसूल ﷺ और आला हज़रत की सीरत पर तकरीरात हुईं। इस मौके पर जमात रज़ा ए मुस्तफा के पदाधिकारी जनाब मोइन खान साहब ने कहा कि "आला हज़रत की तालीमात ही अहले सुन्नत की बुनियाद हैं। हमें चाहिए कि हम उनके नक्श-ए-कदम पर चलें, 5 वक्त की नमाज़ की पाबंदी करें और सुन्नतों को आम करें। दावते इस्लामी इस मुबारक काम में जो खिदमत अंजाम दे रही है वो काबिले तारीफ है।"
दावते इस्लामी के मुबल्लिगीन ने लोगों को आला हज़रत की तालीमात पर अमल करने, नमाज़ की पाबंदी और सुन्नतों पर ज़िन्दगी गुज़ारने का ज़ेहन दिया। साथ ही दीन की बुनियादी बातें भी सिखाई गईं। बड़ी तादाद में आशिकान-ए-आला हज़रत ने शिरकत कर फातिहा ख्वानी की और मुल्क में अमन-ओ-शांति के लिए दुआ की। आखिर में सलात-ओ-सलाम और लंगर-ए-रज़वी का एहतमाम रहा।
