Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में श्रावण को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंदिरों में SDM ने संभाली कमान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/08/2026 01:50:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/08/2026 01:50:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में पावन श्रावण मास के अवसर पर जनपद बलरामपुर के शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में पावन श्रावण मास के अवसर पर जनपद बलरामपुर के शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी के निर्देश पर जनपद के सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। 
संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील स्तर पर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा: 1.तहसील सदर - राजापुर भरिया जंगली नाथ मंदिर SDM सदर स्वयं जंगली नाथ मंदिर में तैनात रहकर जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए पहुंच रहे कावड़ियों एवं शिवभक्तों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

2.तहसील तुलसीपुर - सीरिया नाला SDM तुलसीपुर ने प्रातःकाल सीरिया नाला का निरीक्षण किया। कांवड़ियों द्वारा जल लिए जाने की व्यवस्था एवं मौके पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। 3.तहसील उतरौला - दुःखहरण नाथ मंदिर SDM उतरौला ,दुःखहरण नाथ मंदिर में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन-पूजन के लिए मौके पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। अन्य व्यवस्थाएं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रावण मास में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक दर्शन उपलब्ध कराना है।